फ्रांस ने अपने सैनिकों को किया गिरफ्तार, जानिए वजह

Update: 2022-03-03 06:21 GMT

नई दिल्ली: फ्रांस ने कथित तौर पर उन सैनिकों को गिरफ्तार करने की योजना बनाई है जिन पर रूसी आक्रमण के खिलाफ कीव की लड़ाई में शामिल होने की कोशिश करने का संदेह था.

दूतावास से यूक्रेनी झंडा और साइनबोर्ड हटाया गया
एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो मॉस्को और कीव के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर रूस में यूक्रेनी दूतावास से यूक्रेनी झंडे को हटा दिया गया है.रिपोर्ट के अनुसार, एक संकेत मिला है, जो दर्शाता है कि राजनयिक मिशन की इमारत को भी नष्ट कर दिया है.
पूर्वी यूक्रेन में कई भारतीय फंसेः भारतीय छात्र
यूक्रेन से गुरुवार को मुंबई पहुंचे एक छात्र ने बताया कि युद्धग्रस्त देश में अब भी कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं और उन्हें मदद की आवश्यकता है. अधिकारियों ने बताया कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे 183 यात्रियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से लेकर एक विशेष विमान गुरुवार को सुबह मुंबई पहुंचा. इन यात्रियों में एक नवजात भी शामिल है. केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने मुंबई पहुंची तीसरी निकासी उड़ान में सवार लोगों का हवाई अड्डे पर स्वागत किया. 'एअर इंडिया एक्सप्रेस' का विमान सुबह करीब साढ़े पांच बजे बुडापेस्ट से यहां पहुंचा. यूक्रेन के पूर्वी हिस्से पर रूस का भीषण हमला जारी है. छात्र ने कहा कि समस्या (यूक्रेन के) पूर्वी हिस्से में है और लोगों (छात्रों) को वहां मदद की आवश्यकता है.

Tags:    

Similar News