World वर्ल्ड: पोलैंड के डिजिटल मामलों के मंत्री क्रिस्टोफ़ गवकोव्स्की ने मंगलवार को दावा किया कि देश के आगामी राष्ट्रपति चुनाव में रूस द्वारा अभूतपूर्व हस्तक्षेप की कोशिश की जा रही है। पोलैंड में चुनाव का पहला चरण 18 मई को होना है।

मंत्री के अनुसार, रूसी हैकर न सिर्फ झूठी सूचनाएं फैला रहे हैं, बल्कि जल, बिजली और प्रशासनिक सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण ढांचे को निशाना बनाकर देश की सामान्य व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मेरे हर एक मिनट के भाषण के दौरान दर्जनों साइबर हमले दर्ज हो रहे हैं।”

हाल ही में, प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पार्टी के आईटी सिस्टम पर भी हमला हुआ था। इसके पहले पोलैंड की स्पेस एजेंसी और राष्ट्रीय समाचार एजेंसी भी ऐसे हमलों का शिकार बन चुकी हैं।रूसी ने इन आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और मंत्री से साक्ष्य मांगने को कहा है। हालांकि, रूस लगातार विदेशी चुनावों में हस्तक्षेप के आरोपों से इनकार करता रहा है।


Tags: