वॉशिंगटन के पॉश एरिया में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पुलिस रेमंड की तलाश में जुटी हुई है।

Update: 2022-04-23 04:58 GMT

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में शुक्रवार को ताबड़तोड फायरिंग की गई। इस गोलीबार में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। एक 12 साल की लड़की को भी गोली लगी है। सहायक पुलिस प्रमुख स्टुअर्ट इमरमैन ने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करावाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इसने 12 साल की लड़की को स्कूल के पास गोली मारी थी जिसकी हालत अब स्थिर है। यह घटना शु्क्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। इस फायरिंग के बारे में जानकारी देते हुए डीसी पुलिस विभाग ने बताया कि उनको 23 साल के रेडंड स्पेंसर नाम के शख्स की तलाश है।

पुलिस को 23 साल के रेमंड स्पेंसर की तलाश
डीसी पुलिस विभाग के अनुसार, जांच में चार आरोपियों के शामिल होने की बात की जा रही है। पहले 3 आरोपी शामिल होने की खबर आई थी। इस फायरिंग में 23 साल का रेमंड स्पेंसर नाम शख्स मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस रेमंड की तलाश में जुटी हुई है।

सहभार: पत्रिका न्यूज़ 

Tags:    

Similar News

-->