यात्री जहाज में लगी आग, 5 की मौत, कई समुद्र में कूदे

वीडियो

Update: 2026-08-02 10:26 GMT

इंडोनेशिया। मदुरा द्वीप के पास रविवार (2 अगस्त) को एक यात्री फेरी में आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग अभी भी लापता हैं. हादसे के बाद बड़े स्तर पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है. इंडोनेशिया की सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के मुताबिक, फेरी में यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत कुल 271 लोग सवार थे. रविवार दोपहर तक कम से कम 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि लापता लोगों की तलाश जारी थी.

यह फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासर जा रही थी. इसी दौरान जावा के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित मदुरा द्वीप के पास फेरी में आग लग गई. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए कई जहाजों को तैनात किया गया है. अधिकारी आसपास के समुद्री इलाके में लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं. फेरी में आग लगने की वजह का तत्काल पता नहीं चल सका है.इंडोनेशिया में इससे करीब एक साल पहले भी फेरी में आग लगने की एक जानलेवा घटना हुई थी. जुलाई 2025 में उत्तरी सुलावेसी प्रांत के पास एक यात्री जहाज में आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 150 लोगों को बचाया गया था.

KM Barcelona 5 नाम का यह जहाज करीब 280 लोगों को लेकर जा रहा था. पिछले साल 19 जुलाई को प्रांत की राजधानी मनाडो के पास समुद्र में सफर के दौरान जहाज में आग लग गई थी.


Tags:    

Similar News