फोटो क्रेडिट: गूगल
Famous islands in hindi: बारिश का मौसम जाने को है और अब सुनहरे सुमुद्री किनारे आपका इंतजार कर रहे हैं। अगर आपका बजट अच्छा खासा है, तो आप समुद्री किनारों का लुक उठा सकते हैं। दुनिया में ऐसे बहुत से आइलैंड हैं, जो आपको रईसी का एहसास कराएंगे। आप किसी एक आइलैंड जाकर आराम से 1 से 2 हफ्ते एंजॉय कर सकते हैं। यहां पर हम आपको ऐसे ही कुछ आयरलैंड के बारे में जानकारी देंगे, जो दुनिया के विभिन्न हिस्सों में स्थित हैं। आइए जानते हैं कौन से आईलैंड साल 2025 में एक्सप्लोर किए जा सकते हैं।
एक्सप्लोर करें इटली का सार्डिनिया भूमध्य सागर
सार्डिनिया भूमध्य सागर का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। इटनी के सबसे अच्छे स्थानों में ये द्वीप माना जाता है। यहां 1800 किलोमीटर से ज्यादा लंबा समुद्रतट और सुकूनभरे स्थान में 3 हजार साल से भी पुरानी नुराघी के पास चट्टाने और जैतून के बागों की खुशबू इस स्थान को बहुत खास बनाती है। यहां एक हफ्ते रुकने का खर्चा 1 से डेढ़ लाख रु आएगा।
स्पेन मेनोर्का आइलैंड में क्रिस्टल वॉटर का लें मजा
भूमध्य सागर में आप मेनोर्का आइलैंड का चयन भी कर सकते हैं। स्पेन स्थित इस आइलैंड में क्रिस्टल-क्लियर कोव्स में तैरना जीवनभर का यादगार अनुभव रहेगा। ऊंचे द्वीप और मनोरम दृश्य आपको कभी भी भुलाए न भूलेंगे। आप यहां के स्थानीय चावल व्यंजन के साथ मीठी पेस्ट्री का मजा ले सकते हैं।
ताहिती, फ्रेंच पोलिनेशिया नीले पानी का सुंदरता
आपने बचपन से नीले पानी के बारे में जरूर सुना होगा। अगर इसे एक्सपीरियंस भी करना चाहते हैं तो आप फ्रेंच पोलिनेशिया के समुद्री द्वीप में आ सकते हैं। यहां पर आपको सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होने का भी मौका मिलेगा। साथ ही आप नीले पानी में भी गोते लगा सकते हैं। समुद्र किनारे के व्यंजन से लगाकर मनमोहक दृश्य यहां पर आपका दिन बना देंगे। 2 लाख के अंदर आप 4 से 5 दिन यहां रुक सकते हैं।
स्पेन में चार प्लेस घूमने का खर्चा
विदेश घूमने जाने के लिए पासपोर्ट बनवाना बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा वहां के अन्य खर्चे भी शामिल होते हैं। जब भी आप बाहर घूमने जाएं, तो वहां के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाएं।कई बार बजट से ज्यादा भी खर्च हो जाता है। ऐसे में आपको अच्छी तरीके से प्लानिंग करनी चाहिए।
मेरिट आइलैंड
मेरिट आइलैंड फ्लोरिडा राज्य के अटलांटिक तट पर स्थित एक बाधा द्वीप है, जो मेरिट आइलैंड राष्ट्रीय वन्यजीव शरण और कैनेडी स्पेस सेंटर का घर है। यह द्वीप कोकोआ बीच और पोर्ट कैनावेरल के पास स्थित है और समुद्र तट पर भोजन, खरीदारी, कयाकिंग और नाव यात्रा जैसी गतिविधियों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है।