संयुक्त राष्ट्र महासचिव से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की मुलाकात, यूक्रेन संकट पर हुई बातचीत
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से व्यापक चर्चा की और यूक्रेन संघर्ष के दुनिया पर असर के साथ ही अफगानिस्तान तथा म्यांमा में स्थिति पर भी विचार शेयर किए.
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (António Guterres) से व्यापक चर्चा की और यूक्रेन संघर्ष (Ukraine Conflict) के दुनिया पर असर के साथ ही अफगानिस्तान तथा म्यांमा में स्थिति पर भी विचार शेयर किए. जयशंकर वॉशिंगटन की यात्रा के बाद बुधवार शाम को संयुक्त राष्ट्र पहुंचे थे. जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ व्यापक चर्चा हुई. यूक्रेन संकट के विश्व खासतौर से खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर असर पर विचार शेयर किए गए. विकासशील देशों के लिए इसके असर गंभीर हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान और म्यांमा के संबंध में ताजा घटनाक्रम पर बात की. महत्वपूर्ण समकालीन चुनौतियों से प्रभावी रूप से निपटने के लिए भारत के साथ काम करने में उनकी रूचि की सराहना करता हूं.