नई दिल्ली: रूसी हमले की वजह से यूक्रेन से पलायन तेज हो गया है. पोलैंड सरकार का दावा है कि सिर्फ पिछले 24 घंटे में ही करीब एक लाख लोग पोलैंड-यूक्रेनी बॉर्डर से निकल गए हैं.
यूक्रेन की सेना का दावा है कि उसने इस जंग में अबतक रूस को काफी नुकसान पहुंचाया है. एक मार्च को सुबह छह बजे तक के आंकड़े बताते हुए कहा गया है कि -
एयरक्राफ्ट - 29
हेलिकॉप्टर - 29
टैंक - 198
सैन्य वाहन - 846
वाहन - 305
तोप सिस्टम- 77
एयर डिफेंस का सामान - 7
नाव - 2
सैनिक (मारे और घायल) - 5710
सैनिक पकड़े - 200