यूरोपीय संघ 24 फरवरी तक रूस पर नए प्रतिबंध लगाएगा

Update: 2023-02-03 04:16 GMT
कीव (आईएएनएस)| यूरोपीय संघ (ईयू) रूस-यूक्रेन संघर्ष की पहली वर्षगांठ 24 फरवरी तक रूस पर नए प्रतिबंध लगाएगा। यह बात यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उसुर्ला वॉन डेर लेयेन ने कही। इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने वॉन डेर लेयेन के हवाले से कहा, "हमले की शुरुआत की सालगिरह तक हमारा लक्ष्य प्रतिबंधों के 10वें पैकेज का है।"
शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया, यूक्रेनी राष्ट्रपति ब्लादिमिर जेलेंस्की के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए वॉन डेर लेयेन ने कहा कि जी7 के देशों के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा नया प्रतिबंध पैकेज रूस के तेल पर एक अतिरिक्त मूल्य सीमा तय करेगा।
उन्होंने कहा, इसके अलावा यूरोपीय संघ यूक्रेन के पुनर्निमाण के लिए रूस की संपत्ति का उपयोग करने के तरीकों पर निर्णय ले रहा है।
Tags:    

Similar News

-->