पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को मिला सम्मान, स्वीडन ने जारी किया डाक टिकट
जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने गुरुवार को एक खास उपलब्धि हासिल की।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क: जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने गुरुवार को एक खास उपलब्धि हासिल की। दरअसल, स्वीडन ने 18 साल की ग्रेटा पर डाक टिकट जारी किया है। इस मामले में स्वीडन की डाक कंपनी पोस्टनॉर्ड ने अपने एक बयान में कहा, 'डाक टिकटों पर जो चित्र दर्शाए गए हैं, उससे हमारे इरादे साफ झलकते हैं। पर्यावरण का मुद्दा प्रासंगिक है और यह कई वर्षों से मौजूद है। ग्रेटा के माध्यम से हम इसमें और मजबूती प्रदान कर सकते हैं।' बता दें कि इस स्टांप पर ग्रेटा को पीले रेनकोट में एक चट्टानी तट पर खड़े पक्षियों के झुंड में दिखाया गया है। दरअसल, यह पर्यावरण पर केंद्रित एक श्रृंखला का हिस्सा है।इसका थीम 'मूल्यवान प्रकृति' हैं। इसे स्वीडिश कलाकार हेनिंग ट्रोलबैक द्वारा चित्रित किया गया है। इसकी कीमत 12 क्रोनर ($ 1.40) है। यह 14 जनवरी यानी आज से उपलब्ध है।