एलन मस्क को आ रही है अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर सुपरबैड फीलिंग, राष्ट्रपति जो बाइडन ने कह दी ये बात
राष्ट्रपति जो बाइडन और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बीच चल रही तकरार एक बार फिर बढ़ चुकी है.
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राष्ट्रपति जो बाइडन और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बीच चल रही तकरार एक बार फिर बढ़ चुकी है. एक तरफ जहां टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अमेरिका में अर्थव्यवस्था खराब होने की बात कर रहे हैं तो वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन नासा द्वारा चंद्रमा यात्रा के लिए लैंडर बनाने के लिए स्पेसएक्स के चुने जाने पर कटाक्ष के तौर पर बधाई दी. एलन मस्क ने स्पष्ट कर दिया है कि वह जो बाइडन के कोई प्रशंसक नहीं है. दरअसल, रॉयटर्स ने एक इंटरनल मेल के आधार पर लेकर एक रिपोर्ट पेश की है, जिसमें यह खुलासा हुआ है कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अपने स्टाफ की संख्या में कटौती करने जा रहे हैं. मस्क ने मेल में कहा है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर उन्हें सुपर बैड फीलिंग आ रही है, इसलिए 10 फीसदी स्टाफ कम करना होगा.