यूक्रेन में इंटरनेट बंद करने की धमकी पर एलन मस्क ने दी सफाई, जानें क्या कहां

Update: 2025-03-10 11:38 GMT


वॉशिंगटन : स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने पहले यूक्रेन में स्टारलिंक इंटरनेट सेवा बंद करने की धमकी दी थी, जिससे देश की रक्षा प्रणाली खतरे में पड़ने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद मस्क ने सफाई देते हुए कहा कि वे ऐसा कभी नहीं करेंगे

क्या है पूरा मामला?

यूक्रेनी सेना स्टारलिंक सिस्टम का उपयोग युद्ध संचालन के लिए कर रही है।
 मस्क ने कहा कि अगर वे स्टारलिंक सेवा बंद कर देते हैं तो यूक्रेन की डिफेंस लाइन कमजोर हो जाएगी
 उनके इस बयान के बाद अमेरिका और यूक्रेन में हलचल मच गई

मस्क ने दी सफाई

 विवाद बढ़ने के बाद मस्क ने ट्विटर (अब X) पर सफाई देते हुए कहा कि "स्टारलिंक कभी भी यूक्रेन के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं होगा।"
 उन्होंने यह भी कहा कि "हमारी टेक्नोलॉजी मानवता की सेवा के लिए है, न कि किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए।"
 मस्क ने यह स्पष्ट कर दिया कि "स्टारलिंक सेवा जारी रहेगी और यूक्रेन को इंटरनेट सपोर्ट मिलता रहेगा।"

यूक्रेन के लिए क्यों जरूरी है स्टारलिंक?

 रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस ने कई बार यूक्रेन के कम्युनिकेशन सिस्टम को निशाना बनाया
स्टारलिंक के जरिए यूक्रेनी सेना को सुरक्षित संचार व्यवस्था मिलती है।
 इंटरनेट सेवा बाधित होने पर सेना की रणनीति और डिफेंस मैकेनिज्म प्रभावित हो सकता है


Tags:    

Similar News