World वर्ल्ड: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह तमिलनाडु के नगर प्रशासन मंत्री के.एन. नेहरू के तिरुचि स्थित आवास और उनके भाइयों से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग और जीएसटी चोरी से जुड़े एक मामले में की गई है, जिसमें रियल एस्टेट कंपनी ट्रू वैल्यू होम्स (TVH) शामिल है।

TVH कंपनी की स्थापना मंत्री के भाई ने की थी। छापेमारी थिलाई नगर क्षेत्र में सुबह  शुरू हुई, जहां मंत्री का घर है। मंत्री के.एन. नेहरू फिलहाल चेन्नई में विधानसभा सत्र में भाग ले रहे हैं। छापेमारी के चलते पार्टी कार्यकर्ता उनके घर के बाहर जुटे रहे।


Tags: