खुदाई में मिली ड्रैगन मैन की खोपड़ी, वैज्ञानिकों का दावा- मानव सभ्यता के खुलेंगे कई राज़

मानव की हो सकती है. ये आबादी करीब 4,20,000 साल पुरानी बताई गई है.

Update: 2021-06-28 09:42 GMT

चीन में खुदाई में मिली एक खोपड़ी मानव सभ्यता के विकास की कई परतें खोल सकती है. इसका नाम होमो लोंगी या ड्रैगन मैन (Dragon Man) बताया गया है. वैज्ञानिकों का दावा है कि इनकी वंशावली उन आधुनिक मानव के नजदीकी संबंधियों की हो सकती है, जिन्हें हम पहले से जानते हैं. जैसे निएंडरशल और होमो. जानकारी के मुताबिक जो खोपड़ी मिली है, वह 85 साल पहले भी खोजी गई थी. इसके बाद 2018 में एक बार फिर इसकी खोज की गई.

लंदन में नैचरल हिस्ट्री म्यूजियम में रिसर्च लीडर प्रफेसर क्रिस स्ट्रिंगर का कहना है कि यह पिछले 50 साल की सबसे बड़ी खोज है. माना जा रहा है कि यह खोपड़ी 1933 में चीनी मजदूरों को मिली था, जो हार्बिन प्रांत में सॉन्गुआ नदी पर एक पुल बना रहे थे. खोपड़ी को जापानियों के हाथ लगने से बचाने के लिए एक कुएं में छिपा दिया गया और इसे 2018 में खोजा गया. इसे छिपाने वाले शख्स ने मरने से पहले पोते को इसके बारे में बताया था
1.46 लाख पुरानी हो सकती है खोपड़ी
चीन की जियो यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर कियान्ग जी ने जियोकेमिकल तकनीक की मदद से आकलन किया कि यह 1.46 लाख पुरानी रही होगी. इसमें कई प्राचीन और नए फीचर्स थे. इसे Homo sapiens से मिलता-जुलता पाया गया. यह आधुनिक इंसानों से काफी बड़ी है. रिसर्चर्स का मानना है कि यह 50 साल के पुरुष की रही होगी जिसकी नाक चौड़ी रही होगी. इस शख्स को विशाल शरीर वाला माना गया है जिसे सर्दियों में भी क्षेत्र में दिक्कत नहीं होती होगी.
एक सॉफ्टवेयर की मदद से पाया गया कि यह खोपड़ी एक नई कैटिगिरी की है, जो निएंडरदल की अपेक्षा आधुनिक इंसानों से ज्यादा करीब है. चीनी रिसर्चर्स इसे अलग प्रजाति मानते हैं लेकिन दूसरे इससे फिलहाल सहमत नहीं हैं.
इजराइल के नेशेर रामला में भी मिली थी खोपड़ी
एक दिन पहले इजरायल (Israel) से भी ऐसी ही खबर आई थी कि यहां के नेशेर रामला में खुदाई में एक खोपड़ी मिली है. जो अलग होमो आबादी के अंतिम बचे मानव की हो सकती है. ये आबादी करीब 4,20,000 साल पुरानी बताई गई है.


Tags:    

Similar News