4 साल की बच्ची का खतरनाक स्टंट, वीडियो देखकर बोले यूजर - रबर गर्ल...

Update: 2021-08-14 15:49 GMT

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक छोटी सी बच्ची हैरतअंगेज स्टंट करती नजर आ रही है। हालांकि यह बच्ची कहां की है, इस बारे में कुछ जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उसकी फ्लेक्सिबिलिटी और उसके करतब देखकर लोग उसे रबर गर्ल के नाम से संबोधित कर रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक करीब 30 लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी कराटे ट्रेनिंग सेंटर का है। यहां पर कई बच्चे बैठे हुए हैं। करीब 4 साल की उम्र वाली एक बच्ची कराटे जैसे पोज बना रही है। इसके बाद वह अपने दोनों हाथों को फैलाकर पैरों से माथे को टच करते हुए वॉक करने लगती है। वॉक खत्म करने के बाद वह गुलाटी लगाना शुरू कर देती है। गुलाटी लगाते-लगाते वह एक राउंड कंप्लीट करती है और फिर अपने शरीर को फोल्ड करके जमीन पर लुढ़कने लगती है।

अगर आपको लगता है कि इस बच्ची के स्टंट की लिस्ट यहीं पर खत्म हो गई है तो जरा रुकिए। इस बच्ची ने ऐसे-ऐसे स्टंट किए हैं कि इसे देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी। वह अपने हाथ-पैरों को स्ट्रेच करके कंधे पर रख लेती है। इसके बाद जमीन पर पेट के बल लेट जाती है और पूरे शरीर को घुमाना शुरू कर देती है। उसे देखकर लगता है कि जैसे उसका शरीर बेयरिंग पर फिट हो।


Tags:    

Similar News