रूस के साथ तनाव के बीच यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय व बैंकों की वेबसाइट पर साइबर अटैक

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय और दो बैंकों की वेबसाइट पर मंगलवार को साइबर हमला हो गया जिसके कारण मंत्रालय की वेबसाइट ठप हो गई।

Update: 2022-02-16 00:46 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। यूक्रेन (Ukraine) के रक्षा मंत्रालय और दो बैंकों की वेबसाइट पर मंगलवार को साइबर हमला हो गया जिसके कारण मंत्रालय की वेबसाइट ठप हो गई। यह जानकारी यूक्रेन के इंफार्मेशन सिक्योरिटी सेंटर ने दी। हालांकि अभी इस हमले के पीछे किसका हाथ हो सकता है इस बारे में सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से स्पष्ट तौर पर कुछ कहा नहीं गया है लेकिन एक बयान में साइबर हमले को लेकर रूस की ओर इशारा किया जा रहा है। बता दें कि पहले भी इस तरह के हमले हुए हैं और कीव ने इसका आरोप मास्को पर लगाया था।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर एक संदेश है कि इसका मेंटेनेंस हो रहा है। मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसमें कहा कि वेबसाइट पर साइबर हमला हुआ है और इसे ठीक करने में टीम जुटी है। ओशाडबैंक (Oshadbank) ने इस साइबर हमले की पुष्टि की और बताया कि इसके कारण बैंक के कुछ सिस्टम की स्पीड प्रभावित हो गई है।
रूस युद्ध नहीं चाहता : पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि रूस यूरोप में युद्ध नहीं चाहता। लेकिन उन्होंने पूर्वी यूक्रेन से अलग हुए क्षेत्रों खासकर डोनोबास की स्थितियों को 'नरसंहार' बताया। उन्होंने वहां के संघर्ष को मिंस्क शांति प्रगति के माध्यम से हल करने का आह्वान किया। जर्मन चांसलर ओलफ शुल्ज के साथ बातचीत के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में पुतिन ने कहा कि रूस ने फैसला किया है यूक्रेन के पास से सैनिकों आंशिक रूप से हटाया जाए और मास्को की सुरक्षा पर पश्चिम के साथ आगे की चर्चा की गुंजाइश बनाई जाए।
रूस ने यूक्रेन के मोर्चे से सैनिक घटाए
यूरोप में गहराते युद्ध के संकट के बीच रूस ने कहा कि यूक्रेन के पास सैन्य अभ्यास करने के बाद उसकी कुछ सैन्य इकाइयां अपने ठिकानों पर लौट रही हैं। रूस के इस दावे पर अमेरिका समेत पश्चिमी देशों की ओर से बेहद सतर्क और सधी हुई प्रतिक्रिया आई है। ब्रिटिश पीएम बोरिस जानसन ने कहा कि रूस के साथ कूटनीतिक वार्ता का रास्ता खुला है लेकिन जमीनी स्तर पर खुफिया जानकारी बहुत उत्साहजनक नहीं है
Tags:    

Similar News

-->