World वर्ल्ड: ईरान के तेल निर्यात पर अमेरिका द्वारा नए प्रतिबंध लगाने के बाद बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में $1 प्रति बैरल से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.06 डॉलर बढ़कर 65.73 डॉलर प्रति बैरल और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) की कीमत 1.02 डॉलर बढ़कर 62.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।
अमेरिका ने चीन की एक रिफाइनरी समेत कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगाकर ईरान पर दबाव बढ़ाया है, जिसका उद्देश्य उसके तेल निर्यात को शून्य पर लाना है। वहीं, ईरान ने स्पष्ट किया है कि वह यूरेनियम संवर्धन के अधिकार से पीछे नहीं हटेगा।