नेपाल में पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण में 14 अरब रुपये की भ्रष्टाचार का खुलासा
World वर्ल्ड: नेपाल की संसद की एक समिति ने पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण में 14 अरब नेपाली रुपये की भ्रष्टाचार का खुलासा किया है। यह हवाई अड्डा चीन की एक कंपनी द्वारा बनाया गया था।
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (HoR) की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी के तहत बनी उप-समिति ने इस निर्माण परियोजना में अनियमितताओं का पता लगाया। रिपोर्ट में बताया गया है कि लगभग 14 अरब रुपये की हेराफेरी हुई और परियोजना से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
उप-समिति ने यह भी कहा कि जबकि नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAN) ने हवाई अड्डे के निर्माण की लागत 145 मिलियन डॉलर अनुमानित की थी, वही परियोजना चीनी कंपनी के साथ 215 मिलियन डॉलर में अनुबंधित की गई, जिसमें 70 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त राशि जोड़ी गई।