Russia और उत्तर कोरिया के बीच सड़क पुल निर्माण की शुरुआत

Update: 2025-04-30 09:00 GMT

World वर्ल्ड: रूस और उत्तर कोरिया ने बुधवार को तुमन नदी पर एक नए सड़क पुल के निर्माण की औपचारिक शुरुआत की। यह पुल दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग का प्रतीक माना जा रहा है। यह नया पुल 850 मीटर लंबा होगा और रूस की राजमार्ग प्रणाली से जुड़ेगा।

यह परियोजना कई वर्षों से चर्चा में थी और वर्ष 2024 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की उत्तर कोरिया यात्रा के दौरान इसे मंजूरी मिली थी। रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने कहा कि यह केवल एक तकनीकी परियोजना नहीं, बल्कि आपसी संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

फ्रेंडशिप ब्रिज नामक रेल पुल के पास यह सड़क पुल बन रहा है, जिसे 1959 में कोरियाई युद्ध के बाद चालू किया गया था। रूस की एक अखबार के अनुसार, पुल का निर्माण कार्य 2026 की गर्मियों तक पूरा होने की संभावना है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार, माल परिवहन और आपूर्ति व्यवस्था में स्थिरता आएगी

Tags:    

Similar News