सुंदर देश है चीन: फेलिक्स अनटैने छिसेकेदी छिलोम्बो

Update: 2023-06-03 14:41 GMT

बीजिंग, 3 जून (आईएएनएस)। हाल ही में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के राष्ट्रपति फेलिक्स अनटैने छिसेकेदी छिलोम्बो ने चीन की राजकीय यात्रा की। यह उनकी पहली चीन यात्रा थी। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शी चिनफिंग और फेलिक्स ने दोनों देशों के सहयोग व साझी जीत वाली रणनीतिक साझेदारी को सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी तक उन्नत किया। उन्होंने चाइना मीडिया ग्रुप के साथ एक विशेष साक्षात्कार में बताया कि चीन एक बहुत सुंदर देश है। चीन के विकास का उन पर गहरा प्रभाव पड़ा है।

साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि हमें जोशपूर्ण सत्कार मिला। मैंने जिस किसी भी चीनी शहर का दौरा किया, वह बहुत खूबसूरत और आधुनिक नजर आता है। मैं चीनी आधुनिकीकरण में प्राप्त सफलताओं की बधाई देता हूं।

बातचीत में उन्होंने यात्रा में प्राप्त प्रमुख समानताओं का विशेष तौर पर उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले शांति और सुरक्षा है। शांति और सुरक्षा स्थिरता लाती है, जो वाणिज्य व निवेश के वातावरण के निर्माण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके बाद दोनों पक्षों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा आधुनिकीकरण के सहयोग पर सिलसिलेवार समानताएं संपन्न कीं।

इस यात्रा में सीएमजी और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के राजकीय टीवी स्टेशन ने सहयोग मेमोरेंडम पर भी हस्ताक्षर किए। राष्ट्रपति फेलेक्स ने इसका उच्च मूल्यांकन भी किया।

उन्होंने कहा कि चीन के आधुनिकीकरण के रास्ते ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और अन्य अफ्रीकी देशों को बहुत अनुभव प्रदान किये हैं। प्रतीक्षा है कि चीन और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य समेत अफ्रीकी देश भविष्य में अधिकतर क्षेत्रों और अधिक ऊंचे स्तर पर एक साथ आगे बढ़ेंगे और साझी जीत प्राप्त करेंगे।

Tags:    

Similar News