चीन: शंघाई की एक इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकल कर्मियों समेत 8 लोगों की मौत

चीन के शंघाई शहर में एक इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री में आग

Update: 2021-04-23 12:23 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :  चीन के शंघाई शहर में एक इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री में आग लगने की घटना में शुक्रवार को दमकल विभाग के दो कर्मियों सहित आठ लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। शंघाई शहर प्रशासन ने इस आशय की घोषणा की।

सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार चीन की व्यावसायिक राजधानी जिनशान जिले में सुबह करीब साढ़े छह बजे शेंगरुई इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी ;शंघाई कंपनी में आग लग गई। बचाव दल को कंपनी के छह कर्मचारियों और दमकल विभाग के दो कर्मियों के शव जली हुई अवस्था में मिले। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
 
Tags:    

Similar News

-->