नई खोज में बड़ा खुलासा: इटली का 2800 साल पुराना कप किसका ?

तीन व्यक्तियों में से कोई भी कप का मालिक हो सकता है। यह रिसर्च PLOS One नामक पत्रिका में छपी है।

Update: 2021-10-08 05:41 GMT

इटली के प्रसिद्ध कब्रिस्तान 'Tomb of Nestor's Cup' को लेकर वैज्ञानिकों ने कुछ नए खुलासे किए हैं। करीब 65 साल से भी अधिक पहले इस कब्रिस्तान की खोज की गई थी। वैज्ञानिकों ने मकबरे में मौजूद अवशेषों को लेकर नई खोज की है। लगभग 2800 सालों पुराना यह मकबरा 1954 में नेपल्स की खाड़ी में इस्चिया के इतालवी द्वीप पर पाया गया था। वैज्ञानिकों ने मकबरे के भीतर एक शख्स के अवशेषों के पुराने दावे को गलत पाया।

जांच में ऐसे सबूत मिले हैं इटली के प्रसिद्ध कब्रिस्तान 'Tomb of Nestor's Cup' को लेकर वैज्ञानिकों ने कुछ नए खुलासे किए हैं। करीब 65 साल से भी अधिक पहले इस कब्रिस्तान की खोज की गई थी। वैज्ञानिकों ने मकबरे में मौजूद अवशेषों को लेकर नई खोज की है। लगभग 2800 सालों पुराना यह मकबरा 1954 में नेपल्स की खाड़ी में इस्चिया के इतालवी द्वीप पर पाया गया था। वैज्ञानिकों ने मकबरे के भीतर एक शख्स के अवशेषों के पुराने दावे को गलत पाया।
जांच में ऐसे सबूत मिले हैं जो मकबरे के भीतर तीन इंसानों की कब्रें होने का दावा करते हैं। साथ ही कुछ जानवरों जैसे, कुत्ते और बकरियों के भी अवशेष मिले हैं। मकबरे में एक वाइन का प्याला मिला था जो मिट्टी से बना है और जिस पर ग्रीक वर्णमाला के लेखन के शुरुआती जीवित उदाहरण मौजूद हैं। कप का नाम पौराणिक हीरो नेस्टर के स्वर्ण कप के नाम पर रखा गया था, जिसका जिक्र होमर के महाकाव्य इलियड की बुक 11 में मिलता है।
कोई भी हो सकता है कप का मालिक
मकबरे की खोज के बाद से कई लोगों का अनुमान था कि यह प्याला दफनाए गए व्यक्ति का एक कीमती स्मृति चिन्ह था जिसे उसके साथ दफनाया गया था। अभी तक रिसर्च का दावा था कि मकबरे के अवशेष का संबंध किसी एक व्यक्ति से था और संभवतः वह कप का मालिक था। लेकिन हालिया अध्ययन का मानना है कि तीन व्यक्तियों में से कोई भी कप का मालिक हो सकता है। यह रिसर्च PLOS One नामक पत्रिका में छपी है।
जो मकबरे के भीतर तीन इंसानों की कब्रें होने का दावा करते हैं। साथ ही कुछ जानवरों जैसे, कुत्ते और बकरियों के भी अवशेष मिले हैं। मकबरे में एक वाइन का प्याला मिला था जो मिट्टी से बना है और जिस पर ग्रीक वर्णमाला के लेखन के शुरुआती जीवित उदाहरण मौजूद हैं। कप का नाम पौराणिक हीरो नेस्टर के स्वर्ण कप के नाम पर रखा गया था, जिसका जिक्र होमर के महाकाव्य इलियड की बुक 11 में मिलता है।
कोई भी हो सकता है कप का मालिक
मकबरे की खोज के बाद से कई लोगों का अनुमान था कि यह प्याला दफनाए गए व्यक्ति का एक कीमती स्मृति चिन्ह था जिसे उसके साथ दफनाया गया था। अभी तक रिसर्च का दावा था कि मकबरे के अवशेष का संबंध किसी एक व्यक्ति से था और संभवतः वह कप का मालिक था। लेकिन हालिया अध्ययन का मानना है कि तीन व्यक्तियों में से कोई भी कप का मालिक हो सकता है। यह रिसर्च PLOS One नामक पत्रिका में छपी है।


Tags:    

Similar News

-->