रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बड़ा फैसला, व्लादिमीर पुतीन ने शीर्ष अधिकारियों का किया फेरबदल

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को अपने शीर्ष अधिकारियों का फेरबदल किया है।

Update: 2022-07-16 01:13 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने शुक्रवार को अपने शीर्ष अधिकारियों का फेरबदल किया है। इस फेरबदल में राज्य अंतरिक्ष निगम के नए प्रमुख की नियुक्ति की गई और अपने एक शीर्ष मंत्री को नई व्यापक शक्तियां प्रदान की गई। पुतिन ने दिमित्री रोगोजिन (Dmitry Rogozin) को राज्य-नियंत्रित रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष एजेंसी (Roscosmos space agency) के प्रमुख के पद से हटा दिया है। रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष एजेंसी,रूस के अंतरिक्ष कार्यक्रम की देखरेख करती है। उन्होंने रोगोजिन की जगह यूरी बोरिसोव (Yury Borisov) को नियुक्त किया, जो रूस के उप प्रधानमंत्री थे। बता दें यूरी बोरिसोव हथियार उद्योगों के प्रभारी थे। बोरिसोव के कर्तव्यों को उद्योग और व्यापार मंत्री डेनिस मंटुरोव (Denis Manturov) को सौंप दिया गया था, जिन्हें उप प्रधानमंत्री का पद भी दिया गया था। मंटुरोव ने 2012 से मंत्री पद संभाला है। मंटुरोव और व्लादिमीर पुतिन ज्यादातर विदेशी और घरेलू यात्राओं में साथ नजर आए हैं।

रूसी हथियार कार्यक्रमों में सामने आई कई खामियां
गौरतलब है कि यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के दौरान रूसी हथियार कार्यक्रमों में खामियों और कमियों की बात सामने आने के बाद बोरिसोव को उनके पद से हटाने की चर्चा चल रही थी। बोरिसोव ने हाल ही में इस बात पर सहमति जाहिर की थी रूस को सैन्य उद्योगों, खासकर ड्रोन के विकास और उत्पादन में अधिक सक्रिय होना चाहिए था। बोरिसोव ने एक साक्षात्कार में कहा, 'मुझे लगता है कि हमने ड्रोन की तैनाती में देरी कर दी।' हालांकि रोस्कोस्मोस प्रमुख के महत्वपूर्ण पद पर बोरिसोव की नियुक्ति इस बात का संकेत है कि फिलहाल उनका भरोसा रूसी राष्ट्रपति पर पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।
पुतीन को अभी भी है रोगोजिन पर भरोसा
साल 2000 के दशक की शुरुआत में रोगोजिन ने एक राष्ट्रवादी पार्टी का नेतृत्व किया था। बाद में नाटो में रूस के दूत के रूप में भी कार्य किया। 2011 में उन्हें हथियार उद्योग और अंतरिक्ष के प्रभारी उप प्रधान मंत्री के रूप में नामित किया गया था। कुछ रूसी मीडिया ने अनुमान लगाया कि अभी भी पुतिन को रोगोजिन पर भरोसा है और पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में रूस-नियंत्रित क्षेत्रों की देखरेख के लिए उन्हें जिम्मेदारी दी जा सकती है।
Tags:    

Similar News