Australia: हाईवे पर ट्रक से गिरी 750 किलो नुकीली धातु, 300 से अधिक गाड़ियों को नुकसान
World वर्ल्ड:ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के पास M1 पैसिफिक मोटरवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ जब एक ट्रक से करीब 750 किलो नुकीली धातु सड़क पर बिखर गई। इस घटना से शहर की ओर जाने वाले लेन बंद करने पड़े और करीब 300 से ज्यादा गाड़ियों के टायर खराब हो गए।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ट्रक 30 किलोमीटर तक चलता रहा, जबकि धातु सड़क पर फैलती रही। इस वजह से ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क पर सफाई के लिए विशेष मैग्नेटिक उपकरणों और मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
राज्य के परिवहन मंत्री ने इसे "अभूतपूर्व" घटना बताया और कहा कि सरकार और निजी एजेंसियां मिलकर सफाई कार्य में लगी हैं। ट्रक ड्राइवर जांच में सहयोग कर रहा है। वहीं ट्रक कंपनी ने हादसे पर खेद जताया और पूरी ज़िम्मेदारी ली है।