यूएन महासचिव पद की उम्मीदवारी घोषित हुई भारतीय मूल की अरोड़ा आकांक्षा

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का अगला महासचिव बनने की दौड़ में इस वैश्विक संस्था में कार्यरत भारतीय मूल की एक महिला शामिल हुई है

Update: 2021-02-13 12:54 GMT

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का अगला महासचिव बनने की दौड़ में इस वैश्विक संस्था में कार्यरत भारतीय मूल की एक महिला शामिल हुई है। अरोड़ा आकांक्षा ने इस पद के लिए अपनी उम्मीदवारी घोषित की है। वह संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम में आडिट कोआर्डिनेटर के तौर पर कार्यरत हैं। आकांक्षा मौजूदा महासचिव एंतोनियो गुतेरस के खिलाफ उम्मीदवारी का एलान करने वाली पहली हस्ती हैं। गुतेरस दूसरे कार्यकाल के लिए अपनी उम्मीदवारी पहले ही पेश कर चुके हैं। यूएन महासचिव का कार्यकाल पांच वर्ष होता है।


34 वर्षीय आकांक्षा ने कहा कि वह दुनिया के शीर्ष राजनयिक पद के लिए चुनाव में उतरेंगी। इसके लिए वह 'अरोड़ा फॉर एसजी' मुहिम इसी माह शुरू करेंगी। उन्होंने अपने ढाई मिनट के वीडियो संदेश में कहा, 'मेरे जैसे पदों पर काम करने वालों से प्रभार संभाल रहे लोगों के खिलाफ खड़े होने की अपेक्षा नहीं की जाती है। हमसे यह अपेक्षा की जाती है कि हम अपनी बारी का इंतजार करें। पुरानी प्रक्रिया के तहत काम करते रहें।'

उन्होंने कहा कि उनसे पहले आए लोग संयुक्त राष्ट्र को जवाबदेह बनाने में नाकाम रहे हैं। इसलिए वह संयुक्त राष्ट्र के महासचिव पद के लिए चुनाव में खड़ी हो रही हैं। पिछले माह 71 वर्षीय गुतेरस ने इसकी पुष्टि की थी कि वह महासचिव पद के लिए चुनाव में दोबारा खड़े होंगे। उनका पहला कार्यकाल इस साल 31 दिसंबर को समाप्त होगा। संयुक्त राष्ट्र के 75 वर्षो के इतिहास में कोई भी महिला महासचिव नहीं बनी है।


Tags:    

Similar News

-->