रूस में एक और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 16 लोग थे सवार

विमान कमचात्का एविएशन एंटरप्राइज कंपनी का था। बताया गया था कि उड़ान भरने से पहले विमान में तकनीकी गड़बड़ी नहीं थी। इसकी जांच भी शुरू की गई थी।

Update: 2021-08-12 04:11 GMT

रूस में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार तड़के बताया कि रूस के कमचात्का क्षेत्र में चालक दल के तीन सदस्यों और 13 पर्यटकों को ले जा रहा एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में सवार आठ लोग बच गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बाकी के लापता होने की आशंका है और उनकी तलाश की जा रही है, जबकि दुर्घटना का कारण अज्ञात है। रूसी आपात मंत्रालय ने एक बयान में कहा, '12 अगस्त, 2021 (बुधवार को 2150 GMT) को 00:50 बजे, क्रोनोट्स्की नेचर रिजर्व के कुरील झील के क्षेत्र में वाइटाज-एयरो एयरलाइन के Mi-8 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली।'
वहीं, पिछले महीने भी रूस में एक बड़ा हादसा हुआ था। तब कमचात्का में लापता हो गए एक विमान का हिस्सा उस एयरपोर्ट के रनवे से 5 किलोमीटर दूर ओखोत्स्क समुद्र तट पर मिला था, जहां विमान को उतरना था। पेत्रोपावलोव्स्क-कमचात्स्की से पलाना शहर के लिए 22 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों के साथ उड़ान भरने वाला एंतोनोव एएन-26 विमान उतरने से पहले रडार से गायब हो गया था। लोकल मीडिया ने बताया था कि इसमें सवार 28 लोगों में से एक भी जीवित नहीं बच सका था। विमान कमचात्का एविएशन एंटरप्राइज कंपनी का था। बताया गया था कि उड़ान भरने से पहले विमान में तकनीकी गड़बड़ी नहीं थी। इसकी जांच भी शुरू की गई थी।


Tags:    

Similar News

-->