अमरीका, ताइवान को देगा हथियार, 1.1 अरब डॉलर की ब्रिकी को मंजूरी, चीन भड़का, ड्रैगन बोला, देंगे करारा जवाब
चीन के साथ तनावपूर्ण रिश्ते के बीच अमरीका ने ताइवान को हार्पून और साइडविंडर्स मिसाइलों सहित लगभग 1.1 अरब अमरीकी डॉलर यानी 8768 करोड़ रुपए के हथियार बिक्री की मंजूरी दे दी है।
न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चीन के साथ तनावपूर्ण रिश्ते के बीच अमरीका ने ताइवान को हार्पून और साइडविंडर्स मिसाइलों सहित लगभग 1.1 अरब अमरीकी डॉलर यानी 8768 करोड़ रुपए के हथियार बिक्री की मंजूरी दे दी है। इन हथियारों में 60 हारपून एंटी-शिप मिसाइल, साइडवाइंडर मिसाइलें, राडार वॉर्निंग सिस्टम और 100 एयर-टू-एयर मिसाइलें शामिल हैं। रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (डीसीएसए) ने बयान जारी कर दोनों देशों के बीच हुई इस डील की पुष्टि की है। वहीं, यूएसए के इस कदम का ड्रैगन ने विरोध किया है। जवाबी कार्रवाई की भी बात कही है। डीएससीए ने अपने बयान में कहा कि अमरीकी विदेश विभाग ने ताइवान की रक्षा क्षमताओं को आधुनिक बनाने के लिए हार्पून ब्लॉक मिसाइलों और संबंधित उपकरणों की करीब 35.5 करोड़ डॉलर की बिक्री को मंजूरी दी है।