अमेरिका : मारे गए सिखों को श्रद्धांजलि देकर किया याद, 15 अप्रैल को हुई थी गोलीबारी की घटना

अमेरिका के इंडियाना में 15 अप्रैल को हुई गोलीबारी की घटना में मारे गए सिखों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Update: 2021-05-02 13:16 GMT

अमेरिका के इंडियाना में 15 अप्रैल को हुई गोलीबारी की घटना में मारे गए सिखों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंडियाना में 19 वर्षीय ब्रेंडन स्कॉट ने फेडएक्स फेसिलिटी सेंटर में चार सिखों सहित आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

शनिवार को यहां सिख समुदाय ने मारे गए सिखों की याद में सिटी स्टेडियम में एक सभा की। इसमें शहर के लोगों के साथ राज्य और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। यहां इंडियाना के गवर्नर इरिक होलकोंब ने कहा कि वे सिख समुदाय और पीडि़तों के परिवारों के साथ हैं। कई सांसदों ने भी शोक संदेश भेजे हैं।
कैसीनो में गोलीबारी, दो की मौत
अमेरिका में एक और गोलीबारी की घटना विस्कोंसिन में हुई। यहां ग्रीन वे के कैसीनो में एक हमलावर ने दो लोगों गोली मारकर हत्या कर दी, एक को घायल कर दिया। यह हमलावर किसी व्यक्ति की तलाश में आया था। जब वह नहीं मिला तो उसके साथियों को ही गोली मार दी।


Tags:    

Similar News

-->