America: मैक्सिकन नौसैनिक जहाज पुल से टकराया, 19 लोग घायल

Update: 2025-05-18 05:24 GMT
America अमेरिका: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में प्रचार दौरे पर गए मैक्सिकन नौसेना के एक जहाज के ऐतिहासिक ब्रुकलिन ब्रिज से टकराने से 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। न्यूयॉर्क के मेयर ने यह जानकारी दी। 'ईस्ट रिवर' से गुजरते समय जहाज के ऊपर लगे तीन 'मस्तूल' (स्तंभ) पुल से टकराकर आंशिक रूप से ढह गए। न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग ने इस घटना में लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।
न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि इस दुर्घटना में 19 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि हालांकि 142 साल पुराने पुल को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और टक्कर की वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News