अमेरिका सबसे बड़ा दुष्प्रचार फैलाने वाला देश है

Update: 2022-09-26 12:30 GMT
बीजिंग (आईएएनएस)| चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 26 सितंबर को कहा कि हाल के वर्षों में अमेरिका ने सोशल मीडिया में चीन, रूस और ईरान आदि देशों के खिलाफ विशाल प्रचार नेटवर्क बनाया। अमेरिका ने नकली खाते स्थापित करने, सूचना फैलाने और गर्म विषय बनाने आदि तरीकों से राजनीतिक प्रचार और अफवाह अभियान चलाया।
अमेरिकी स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के इंटरनेट वेधशाला ने हाल में रिपोर्ट जारी कर कहा कि अमेरिका ने सोशल मीडिया के जरिए चीन समेत विशेष देशों और क्षेत्रों के खिलाफ झूठी जानकारी फैलाई, जिससे अंतर्राष्ट्रीय जनमत पर प्रभाव पड़ा।
इसकी चर्चा में वांग वनपिन ने कहा कि कई अमेरिकी मीडिया संस्थाओं ने कहा कि इन नकली खातों को अमेरिकी सेना द्वारा चलाए जाने का संदेह है। अमेरिका का उद्देश्य इससे गुप्त सूचना युद्ध छेड़ना है।
वांग वनपिन ने कहा कि अमेरिका सबसे बड़ा दुष्प्रचार फैलाने वाला है, लेकिन अन्य देशों पर कालिख पोतता है। अमेरिका की साजिश लीक हो रही है। दुनिया के लोगों की आंखें तेज हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Tags:    

Similar News