अमेरिका: ओहियो में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस

लोगों को मार्लो के ठिकाने के बारे में जानकारी हो या फिर उसकी कार कहीं दिखे तो तुरंत इसके बारे में पुलिस को जानकारी दें।

Update: 2022-08-07 04:33 GMT

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला ओहियो के बटलर टाउनशिप का है। यहां एक हमलावर ने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें करीब 4 लोग मारे गए हैं। बटलर टाउनशिप के पुलिस प्रमुख जान पोर्टर ने कहा कि स्टीफन मार्लो नाम के एक व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। उसकी पहचान कर ली गई है और लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है।


हमलावर को पकड़ने के लिए ली जा रही मदद
बटलर टाउनशिप पुलिस प्रमुख ने एक बयान में कहा कि स्टीफन मार्लो की तलाश में एफबीआई, ब्यूरो आफ एल्कोहल-टोबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव्स (एटीएफ) की सहायता ली जा रही है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि मार्लो घटना को अंजाम देने के बाद ओहियो से बाहर भाग गया है। मीडिया पोर्टल के अनुसार, एफबीआई ने कहा कि उसके लेक्सिंगटन, केंटकी, इंडियानापोलिस और शिकागो में संबंध हैं और वह उन शहरों में से किसी एक जगह पर हो सकता है।

पुलिस ने आरोपी की शारीरिक पहचान बताई
पुलिस ने आरोपी की शारीरिक पहचान बताते हुए कहा कि वह 5 फुट 11 इंच लबा है। उसका वजन करीब 160 किलो है, उसके भूरे बाल है। अधिकारियों का मानना ​​है कि 39 वर्षीय मार्लो ने शॉर्ट्स और पीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी और उसके पास 2007 की सफेद रंग की फोर्ड कार है। अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध शूटर से सभी लोग सतर्क रहें।

घटनास्थल पर हुई चार लोगों की मौत
पुलिस प्रमुख जान पोर्टर ने कहा कि घटना के दौरान चार पीड़ितों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि क्या यह आरोपी का पहला हिंसक अपराध है। साथ ही पुलिस ये भी पता लगा रही है कि इस घटना का कोई मकसद था या फिर उसने मानसिक रूप से बीमार होने पर इस घटना को अंजाम दिया। पोर्टर ने कहा कि अतिरिक्त चालक दल और डेटन पुलिस बम दस्ते को तैनात किया गया है। पोर्टर ने कहा कि अगर लोगों को मार्लो के ठिकाने के बारे में जानकारी हो या फिर उसकी कार कहीं दिखे तो तुरंत इसके बारे में पुलिस को जानकारी दें।

Tags:    

Similar News