नई दिल्ली: जंग के बीच पुतिन के सबसे बड़े आलोचक Alexei Navalny ने यूक्रेन का साथ दिया है. Alexei Navalny ने कहा कि रूस के लोगों को सड़कों पर उतरकर यूक्रेन के समर्थन में रैली निकालनी चाहिए. उन्होंने पुतिन की तुलना उन्मादी जार (शासक) से की है.
रूस की तरफ से दावा हुआ था कि यूक्रेन ने भारतीय छात्रों को बंधक बनाया है. इसपर अब भारत के विदेश मंत्रालय का बयान आया है. विदेश मंत्रालय की तरफ से प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारतीय दूतावास लगातार भारतीय लोगों के संपर्क में है. यूक्रेनी अथॉरिटी की मदद से भारतीय छात्रों को निकाला जा रहा है. फिलहाल तक भारत को किसी छात्र को बंधक बनाने की जानकारी नहीं मिली है.
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक रूस के हमले में यूक्रेन में अबतक 752 आम लोगों की मौत हुई है. यह आंकड़ा 1 मार्च तक का बताया जा रहा है.