रेस्टोरेंट में संदिग्ध महिला ने बम विस्फोट की, कई लोगों की मौत

ब्रेकिंग

Update: 2026-08-02 02:33 GMT

रूस. राजधानी मॉस्को में शनिवार शाम एक रेस्टोरेंट के पास भीषण विस्फोट हुआ. इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए. ये हादसा मॉस्को के कुद्रिंस्काया स्क्वायर स्थित एक ऊंची इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने रेस्टोरेंट में हुआ. रूस की सरकारी मीडिया और मॉस्को पुलिस ने इस हादसे की पुष्टि की है.

रूसी स्टेट टीवी की शुरुआती रिपोर्टों में कहा जा रहा था कि ये धमाका गैस सिलेंडर फटने की वजह से हो सकता है. लेकिन अब खुलासा हुआ है कि एक महिला होममेड बम लेकर यहां पहुंची थी जिसके फटने से ही ये धमाका हुआ है.

मॉस्को पुलिस ने बताया कि धमाका स्थानीय समयानुसार रात करीब 8 बजे से ठीक पहले 'बाल्जी रोसी' नाम के इटैलियन रेस्टोरेंट के पास हुआ. इस भीषण विस्फोट में बम ले जा रही महिला, रेस्टोरेंट के एक सिक्योरिटी गार्ड और वहां मौजूद एक ग्राहक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, घटना में घायल हुए 21 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

रूसी समाचार पत्र 'कोमर्सेंट' ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि ये बम रेस्टोरेंट की समर टेरेस पर मौजूद मेहमानों को निशाना बनाने के लिए तैयार किया गया था. आंशका जताई जा रही है कि बम को किसी दूसरे व्यक्ति ने रिमोट कंट्रोल से उड़ाया था. ऐसा मुमकिन है कि बम ले जा रही महिला को ये जानकारी ही न हो कि उसके पास कोई विस्फोटक चीज मौजूद है.

रेस्टोरेंट की वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार को एक प्राइवेट इवेंट होने की वजह से आम ग्राहकों के लिए रेस्टोरेंट बंद रखा गया था. वरना मौतों की संख्या बड़ी हो सकती थी. फिलहाल पुलिस और जांच दल घटना के सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल कर रहे हैं.


Tags:    

Similar News