जर्मनी में फ्रीडरिख मर्ज़ की अगुवाई में गठबंधन सरकार बनी

Update: 2025-04-09 16:14 GMT

World वर्ल्डजर्मनी में फरवरी 2025 के चुनाव में जीत दर्ज करने वाले कंजरवेटिव नेता फ्रीडरिख मर्ज़ ने सोशल डेमोक्रेट्स (SPD) के साथ गठबंधन सरकार बनाने का समझौता कर लिया है। बुधवार को हुए समझौते में टैक्स में कटौती, प्रवासन पर सख्ती और आर्थिक विकास को गति देने जैसे प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनी है।

मर्ज़ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संबोधित करते हुए कहा, "जर्मनी अब वापस ट्रैक पर है।" उन्होंने रक्षा खर्च बढ़ाने और आर्थिक प्रतिस्पर्धा को मजबूत करने का वादा किया।

गठबंधन में मध्यम और निम्न आय वालों के लिए टैक्स में राहत, कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती, ऊर्जा की कीमतों में कमी, और इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग को सहयोग जैसे कदम शामिल हैं। इसके अलावा, सीमा पर शरणार्थियों को रोका जाएगा और त्वरित नागरिकता प्रक्रिया समाप्त की जाएगी। गठबंधन सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद बनाने और स्वैच्छिक सैन्य सेवा शुरू करने की योजना भी लेकर आई है


Tags:    

Similar News