5 लोगों की मौत, बंदूकधारी ने बरसाई गोली

बड़ी वारदात

Update: 2022-03-30 01:57 GMT

इजराइल। इजराइल के तेल अवीव में एक बंदूकधारी द्वारा किए गए हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। इस्राइल मेडिक्स ने यह जानकारी दी है। इस दुखद घटना को लेकर देश के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि एक सप्ताह में तीसरे घातक हमले के बाद देश 'अरब आतंकवाद की कातिल लहर' की चपेट में है।

इस्राइली पैरामेडिक्स के अनुसार, यह घटना तेल अवीव के पूर्व में सेंट्रल सिटी बन्नी ब्राक में हुई है। हालांकि घटना की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। यह गोलीबारी हदेरा शहर में हुई गोलीबारी के दो दिन बाद हुई, जिसमें दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई थी। इससे एक सप्ताह पहले दक्षिणी शहर बेर्शेबा में एक व्यक्ति ने लोगों पर चाकू से हमला किया था, जिसमें चार लोग मारे गए थे।

सार्वजनिक जगहों पर हो रहे हमलों से चिंता जताई जा रही है कि आगे हिंसा हो सकती है। पुलिस ने कहा कि मंगलवार को मोटरसाइकिल पर सवार एक बंदूकधारी ने दो स्थानों पर फायरिंग की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को इस्राइली सुरक्षा सेवाओं ने कम से कम 12 अरबी नागरिकों के घरों पर छापा मारा और इस्लामिक स्टेट समूह से संबंध रखने के आरोप में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

Tags:    

Similar News

-->