Jakarta जकार्ता: इंडोनेशिया में एक बड़ा आग का हादसा हुआ है। राजधानी जकार्ता में एक सात-मंजिला इमारत में आग लग गई। इस घटना में दर्जनों लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा मंगलवार दोपहर को जापानी ड्रोन कंपनी टेरा ड्रोन कॉर्पोरेशन की इमारत में हुआ। आग शुरू में पहली मंजिल पर लगी और जल्द ही पूरी इमारत में फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि इमारत में काम करने वाले कई मजदूर ऊपरी मंजिल पर पहुंच गए और सीढ़ियों की मदद से बाहर निकल गए। इस हादसे का फुटेज इस समय वायरल हो रहा है।

Tags: