एयर इंडिया विमान में 19 भारतीय कोरोना पॉजिटिव, वुहान पहुंचा था विमान

चीन के जिस शहर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया था और बाद में यह पूरी दुनिया में फैल गया है।

Update: 2020-11-03 03:11 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| चीन के जिस शहर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया था और बाद में यह पूरी दुनिया में फैल गया है। उसी शहर वुहान के एयरपोर्ट पर वंदे भारत मिशन के तहत पहुंची एयर इंडिया की उड़ान के 19 भारतीयों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

विमान में सवार 277 यात्रियों में से करीब 39 को एक-दूसरे के टच में आने पर कोरोना पॉजिटिव आने का संदेह है। इनमें से 58 यात्रियों को कोविड अस्पताल और पृथकवास सेंटर भेज दिया गया है। बाकी अन्य यात्रियों को होटलों में 14 दिन के लिए पृथक रखा गया है। चीन में अब तक वंदे भारत मिशन के तहत उड़ान में इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने का पहला मामला है। इसके चलते अब वुहान के लिए आगामी उड़ान को स्थगित किया जा सकता है।
यह दोनों देशों में फंसे भारतीयों को उनके गंतव्य तक वापस जाने में मदद करने के लिए वंदे भारत मिशन के तहत चीन जाने वाली एअर इंडिया की छठी उड़ान थी। दिल्ली-ग्वांगझोउ के बीच 23 अक्तूबर की उड़ान रद्द होने के बाद दिल्ली-वुहान उड़ान की घोषणा की गई थी। बता दें कि पिछले साल दिसंबर महीने में वुहान में कोविड-19 का पहला मामला आया था। वुहान को जून में वायरस को लेकर आधिकारिक रूप से सुरक्षित घोषित करते हुए सभी प्रतिबंधों को हटा दिया गया था। इसके बाद से एयर इंडिया की पहली उड़ान वुहान पहुंची थी।
Tags:    

Similar News

-->