17 यात्री घायल, ट्रेन में हुई चाकूबाजी की घटना

मचा हड़कंप

Update: 2021-10-31 16:46 GMT

जापान की राजधानी टोक्यो में चाकूबाजी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां, 24 साल के बैटमैन की जोकर पोशाक पहने एक शख्स ने ट्रेन में सवार यात्रियों पर चाकू से हमला कर 10 लोगों को घायल कर दिया। हमले को लेकर पुलिस ने कहा कि रविवार को टोक्यो कम्यूटर ट्रेन कार पर हमला करने वाले एक व्यक्ति ने आग लगाने से पहले कई यात्रियों को चाकू मारा। इस हमले में कम से कम 17 यात्री घायल हो गए, जिनमें एक गंभीर से घायल हो गया है। घटना को लेकर एनएचके सार्वजनिक टेलीविजन ने कहा कि हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी जांच की जा रही है। टोक्यो पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमला कोकुर्यो स्टेशन के पास कीओ ट्रेन के अंदर हुआ।

पुलिस ने कहा कि हमलावर के मकसद का तत्काल पता नहीं चल पाया है। टेलीविजन फुटेज में कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, पुलिस अधिकारियों और पैरामेडिक्स को यात्रियों को बचाते हुए दिखाया गया, जिनमें से कईयों ने किसी तरह से ट्रेन की खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। टोक्यो ट्रेन में दो महीने यह दूसरा हमला था। अगस्त में, टोक्यो ओलंपिक के समापन समारोह से एक दिन पहले 36 साल के व्यक्ति ने कम्यूटर ट्रेन में 10 यात्रियों को चाकू मार दिया था। हमले के बाद पूछताछ में संदिग्ध ने पुलिस को बताया था कि वह खुश दिखने वाली महिलाओं पर हमला करना चाहता था

Tags:    

Similar News

-->