पाक सीमा में घुसकर पकड़ रहे थे मछलियां, धरे गए 16 भारतीय मछुआरे

पाकिस्तान के अधिकारियों ने देश के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो नौकाएं जब्त की हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Update: 2022-10-01 00:50 GMT

पाकिस्तान के अधिकारियों ने देश के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो नौकाएं जब्त की हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने कहा कि उनके एक जहाज ने पाकिस्तान में समुद्री क्षेत्रों में नियमित निगरानी के दौरान "16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो भारतीय नौकाओं को जब्त किया।"। गिरफ्तारियां मंगलवार को की गईं।

पीएमएसए ने एक बयान में कहा, भारतीय नौकाओं को समुद्र में पाकिस्तानी कानून और संयुक्त राष्ट्र कानून के उल्लंघन के आरोप में पकड़ा गया है।

प्रारंभिक जांच के बाद, नौकाओं को कराची ले जाया गया और पकड़े गए मछुआरों को आगे की कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए डॉक्स पुलिस को सौंप दिया गया।

पीएमएसए के जहाज, विमान और नावें स्थानीय मछुआरों के हितों की रक्षा के लिए नियमित रूप से पाकिस्तान के समुद्री क्षेत्रों की गश्त और निगरानी करते हैं, जबकि यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी विदेशी मछली पकड़ने वाला जहाज देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) के अंदर अवैध शिकार न करे।

]

Tags:    

Similar News

-->