यूक्रेन युद्ध में मारे गए रूस के 10,000 सैनिक, खुद किया खुलासा

Update: 2022-03-22 05:30 GMT

कीव: रूस ने खुलासा किया है कि इस युद्ध में उसके लगभग 10,000 सैनिक मारे गए हैं जबकि 16,000 से ज्यादा सैनिक घायल हुए हैं

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से जंग चल रही है। कई यूक्रेनी शहर पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं अमेरिका और नाटो देश लगातार यूक्रेन को हथियार मुहैया करवा रहे हैं, जिससे रूस को भारी नुकसान पहुंचा है यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की नाटो में शामिल होने का जिद छोड़ चुके हैं, लेकिन अभी भी कई मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बनी है
 इन सबके बीच कम से कम 65 लाख लोग अभी तक विस्थापित हो चुके हैं
रूस-यूक्रेन जंग को अब 26 दिन बीत चुके हैं। इस बीच यूक्रेन की ओर से साफ संकेत है कि, वह आत्मसमर्पण नहीं करेगा। मैरियूपोल में चल रही भीषण जंग में भी यूक्रेन की सेना ने हथियार डालने से इंकार कर दिया है। वहीं यूक्रेन का दावा है कि, उसने जंग में एक अलगाववादी शीर्ष को मार गिराया है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि, वह पुतिन से बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन यह वार्ता फेल होती है तो तीसरा विश्व युद्ध होगा।


Tags:    

Similar News

-->