सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में शख्स ने पैसे बचाने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया है। वह देख यूजर्स शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स किसी काम को लेकर मार्केट जा रखा है। जब मार्केट में काम खत्म हो जाता है, तो वह घर जाने की सोचता है। इसके लिए वह ऑटो वाले से किराया पूछता है। ऑटो वाला 300 रुपये मांगता है। यह सोच शख्स सोच में पड़ जाता है। कुछ देर बाद वह ऑटो वाले को ना कह देता है। इसके बाद वह कुछ देर तक उसी जगह पर बैठा रहता है। तभी उसके मन में एक आइडिया आता है। वह आइडिया लेकर पिज़्जा शॉप पर जाता है और एक पिज्जा अपने घर के एड्रेस पर आर्डर करता है। इसके बाद वह बाहर ही वेट करने लगता है। तभी डिलीवरी मैन पिज्जा लेकर निकलता है, तो उसे रोककर कहता है-मुझे आप लिफ्ट दे सकते हैं।

डिलीवरी मैन लिफ्ट दे देता है। घर के समीप पहुंचने पर डिलीवरी मैन को फोन आ जाता है। वह बात करने लगता है। तभी वह शख्स गली के रास्ते अपने घर पहुंच जाता है। जब डिलीवरी मैन एड्रेस पर पहुँचता है, तो लिफ्ट लेने वाले शख्स को देख हैरान हो जाता है। उस समय वह वजह पूछता है। शख्स बोलता है कि ऑटो वाले 300 रुपये मांग रहे थे। इसके लिए मैंने पिज़्जा आर्डर किया और साथ में आ गया। यह सुन डिलीवरी मैन अपना सिर पकड़ लेता है।
    


इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- पंजाबियों से जीतना मुश्किल है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 10 हज़ार बार देखा गया है।
सॉर्स : दैनिक जागरण 
Tags: