शादी का सीजन चल रहा है। चारों ओर ढ़ोल -नगाड़े की धूम है। खासकर, माघ और फाल्गुन के महीने में शादी की धूम अधिक रहती है। ज्योतिष शास्त्रों में माघ और फाल्गुन महीने में शादी करना श्रेष्ठकर बताया गया है। फाल्गुनमें महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती परिणय सूत्र में बंधे हैं। इसके लिए फाल्गुन का महीना विवाह के लिए बेहद शुभ होता है। इन महीनों में शादी करने से कन्या सौभाग्यवती होती है।
इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक दिल छूने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि किसी जगह पर पंडित जी के मंत्र उच्चारण के साथ शादी का कार्यक्रम संपन्न किया जा रहा है। सभी लोग खुश हैं। उनके चेहरे पर ख़ुशी झलक रही है। कुछ मेहमान खाने पीने में व्यस्त हैं। कुछ मेहमान विवाह मंडप के समीप बैठकर विवाह कार्यक्रम देख रहे हैं। वहीं, दूल्हा और दुल्हन फुले नहीं समा रहे हैं।
तभी फेरे लेने का समय आता है। उस समय पंडित जी, दुल्हन की तरफ देखकर बोलते हैं कि अब आप परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं। उससे पहले अपने पार्टनर से कुछ वादे ले सकती हैं। दुल्हन मुस्कुरा कर कहती है-जी, आप बताएं। कैसे वादा लें। तब पंडित जी बोलते हैं-मैं जो बोल रहा हूं, उसे दोहराएं। दुल्हन सिर हिलाकर हामी भर देती है।
इसके बाद पंडित जी कहते हैं-बगीचे में या मेले में अगर मुझसे ज्यादा कोई सुंदर दिखे तो आप अगर अपने मन को विचलित करोगे तो मैं आपकी अर्धांगिनी नहीं बन सकती। दुल्हन पूरी बातों को दोहराती है। फिर अंत में कहती है कि क्या आपको मेरी बात स्वीकार्य है ? यह सुन दूल्हा सहमति में सिर हिलाता है। यह देख सभी हंसने लगते हैं। वहीं, दुल्हन भी मुस्कुराने लगती हैं।
इस वीडियो को preety_rawat77 ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख 6 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने फनी कमेंट किया है।
Image Credit- preety_rawat77