आज का पंचांग : 01 अक्टूबर 2020

आज का पंचांग : 01 अक्टूबर 2020

Update: 2020-10-01 01:46 GMT

आज का पंचांग 

राष्ट्रीय मिति अश्विन 09 शक संवत 1942 आश्विन शुक्ला पूर्णिमा बृहस्पतिवार विक्रम संवत 2077। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 16 सफर 13 हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 1 अक्टूबर सन् 2020 ई० सूर्य दक्षिणायण, दक्षिणगोल, शरद ऋतुः।

राहुकाल अपराह्न, 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। पूर्णिमा तिथि मध्यरात्रि 2 बजकर 35 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अगले दिन तड़के 5 बजकर 57 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ।

वृद्धि योग रात्रि 8 बजकर 25 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ विष्टि करण अपराह्न 1 बजकर 31 मिनट तक उपरांत बालवकरण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा। आज का त्योहार- मलमास पूर्णिमा, अक्टूबर मास प्रारंभ

सूर्योदय का समय दिल्ली 1 अक्टूबर: सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर

सूर्यास्त का समय दिल्ली 1 अक्टूबर: शाम 06 बजकर 07 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से 02 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 55 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक। अमृत काल मध्यीरात्रि 12 बजकर 37 मिनट से 02 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग अगली सुबह 05 बजकर 57 मिनट से 06 बजकर 15 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 59 मिनट तक। वर्ज्य काल दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 03 बजकर 43 मिनट तक। भद्रा काल सुबह 06 बजकर 14 मिनट से 01 बजकर 28 मिनट तक।

आज के उपायः भगवान विष्णु की पूजा करें। केसर या हल्दी का तिलक लगाएं। 

Similar News