Xiaomi का नया स्मार्ट बैंड: महिलाओं के लिए स्पेशल फीचर्स, 21 दिन की बैटरी
नई दिल्ली: Xiaomi ने बाजार में लेटेस्ट फिटनेस ट्रैकर के तौर पर Xiaomi Smart Band 11 लॉन्च कर दिया है। यह स्लिम डिजाइन और दमदार हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स प्रदान करतE है। सबसे खास बात यह है कि इस स्मार्ट बैंड की बैटरी एक बार चार्ज होकर 21 दिनों तक चल सकती है। Xiaomi ने इसमें HRV मॉनिटरिंग और AI बेस्ड स्लीप इनसाइट्स के साथ प्रोफेशनल स्लीप मैनेजमेंट भी शामिल किया गया है। यहां हम आपको शाओमी स्मार्ट बैंड 11 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Xiaomi Smart Band 11 Price
Xiaomi Smart Band 11 की कीमत चीन में 289 Yuan (लगभग ₹4,065), वहीं NFC वर्जन की कीमत 339 Yuan (लगभग ₹4,768) और सिरेमिक और मेटल एडिशन की कीमत 399 Yuan (लगभग ₹5,612) है। यह स्मार्ट बैंड Xiaomi के चैनल और चीन के बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध हो गया है। हालांकि, अभी तक भारत समेत ग्लोबल बाजार में उपलब्धता की पुष्टि नहीं हुई है।
Xiaomi Smart Band 11 Features & Specifications
Xiaomi Smart Band 11 में 1.72 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और नेरो 2mm बेजेल है। कर्व्ड बॉडी वाले इस स्मार्ट बैंड की मोटाई 9.99 मिमी और वजन 15.58 ग्राम है। Smart Band 11 विभिन्न स्ट्रैप के विकल्प में आता है, जिसमें मेटल और सिरेमिक शामिल है। हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और स्ट्रैस मॉनिटरिंग शामिल है, इसके अलावा फीमेलड हेल्थ फीचर्स भी मिलते हैं। Xiaomi ने इसमें HRV मॉनिटरिंग और AI बेस्ड स्लीप इनसाइट्स के साथ प्रोफेशनल स्लीप मैनेजमेंट भी शामिल किया गया है। यह 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करता है, जिसमें कई तरह की इनडोर और आउटडोर एक्टिविटीज शामिल हैं।
बैटरी बैकअप की बात करें तो यह डिवाइस सिंगल चार्ज में 21 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। इसमें कॉन्टैक्टलेस पेमेंट और स्मार्ट एक्सेस कार्ड जैसे फीचर्स के लिए NFC भी दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह Xiaomi HyperOS 4 पर चलता है। यह स्मार्ट बैंड एंड्रॉयड और आईओएस दोनों तरह के डिवाइस के साथ कंपेटिबल है। इसके अन्य फीचर्स में स्मार्टफोन नोटिफिकेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कई प्रकार के कस्टमाइजेबल वॉच फेस शामिल हैं। यह बैंड पानी से बचाव के लिए 5ATM रेटिंग से लैस किया गया है।