Xiaomi के 80-इंच और 100-इंच वाले नए स्मार्ट TV, मिलेंगे धांसू गेमिंग फीचर्स

Update: 2024-09-28 07:02 GMT
Smart TV टेक न्यूज़: Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में आयोजित इवेंट में Xiaomi 14T और Xiaomi Note 14 स्मार्टफोन सीरीज, Buds 5 TWS ईयरबड्स के साथ नया TV Max 2024 4K QLED TV भी लॉन्च किया है। इस स्मार्ट टीवी को दो बड़े साइज- 85-इंच और 100-इंच में लॉन्च किया गया है। इनका डिस्प्ले पैनल 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। नया टीवी कई गेमिंग फीचर्स से भी लैस है। इसमें 4ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी का दावा किया गया है। इसके अलावा नया टीवी Dolby Atmos सपोर्ट वाले दो 15W स्पीकर से लैस है। Xiaomi TV Max 2025 में क्वाड-कोर Cortex A73 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 32GB की स्टोरेज जोड़ी गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi TV Max 2025 4K QLED स्मार्ट टीवी को यूरोप में दो साइज में लॉन्च किया गया है। 85 इंच वाले टीवी मैक्स 2025 की कीमत 1,299.99 यूरो (करीब 1,12,400 रुपये) है। वहीं, इसके 100 इंच वाले टीवी मैक्स 2025 मॉडल की कीमत 1,999.99 यूरो (करीब 1,87,400 रुपये) है। नए टीवी मॉडल Xiaomi की आधिकारिक ग्लोबल वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। Xiaomi TV Max 2025 सीरीज के 85 इंच और 100 इंच वाले दोनों मॉडल एक जैसे फीचर्स से लैस हैं। दोनों का डिजाइन स्लीक है। फ्रेम मेटल से बना है और टीवी हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आते हैं।
डिस्प्ले से शुरुआत करें तो नए टीवी मॉडल 144Hz रिफ्रेश रेट, 91% DCI-P3 कलर एक्यूरेसी के साथ आते हैं। बेहतर गेमिंग के लिए इनमें 4ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी शामिल होने का दावा किया गया है। वहीं, दोनों टीवी HDR10+, HLG और MEMC फीचर को सपोर्ट करते हैं, जो बेहतर कंटेंट वॉचिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस देने का दावा करते हैं। टीवी डॉल्बी विजन को भी सपोर्ट करते हैं। बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए TV Max 2025 में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले दो 15W स्पीकर दिए गए हैं। इसमें फिल्ममेकर मोड भी है। इसके अलावा दोनों मॉडल VRR और AMD FreeSync प्रीमियम को भी सपोर्ट करते हैं।
बेहतर गेमिंग के लिए कंपनी ने इनमें 240Hz गेम बूस्ट मोड भी दिया है। इनके ऑडियो सिस्टम में 2 ट्वीटर और 2 फुल रेंज स्पीकर शामिल हैं। टीवी में क्वाड-कोर कॉर्टेक्स A73 प्रोसेसर दिया गया है जो Mali-G52 GPU से लैस है। इसे 3GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। दोनों टीवी मॉडल में बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। इनमें Xiaomi TV+ भी है, जो लाइव चैनलों का फ्री एक्सेस देता है। इनमें Google Voice Assistant भी मिलता है और टीवी AirPlay सपोर्ट से लैस आते हैं। कनेक्टिविटी के लिए, दोनों में ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई 6, मल्टीपल एचडीएमआई पोर्ट, यूएसबी पोर्ट, ईथरनेट आदि हैं।
Tags:    

Similar News

-->