Xiaomi Watch 5 का ग्लोबल लॉन्च जल्द! कलर वेरिएंट्स, प्राइस का खुलासा

Update: 2026-02-15 13:55 GMT
Technology टेक्नोलॉजीXiaomi Watch 5 ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार है। स्मार्टवॉच को कंपनी अब घरेलू मार्केट के बाहर पेश करने की तैयारी कर चुकी है। Xiaomi Watch 5 को चीन में दिसंबर में लॉन्च किया गया था। स्मार्टवॉच में कई आकर्षक फीचर्स आते हैं। इसमें बड़ा AMOLED डिस्प्ले है और 5ATM वाटर रसिस्टेंस भी दिया गया है। स्मार्ट वॉच में कई तरह के हेल्थ फीचर्स हैं। लेटेस्ट अपडेट कहता है कि ग्लोबल मार्केट में इसका लॉन्च अब नजदीक है। विस्तार से जानते हैं Xiaomi Watch 5 लॉन्च से पहले सभी खास बातें।
Xiaomi Watch 5 ग्लोबल रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर एक ताजा अपडेट मिला है। टिप्स्टर @adam_kurfurst ने X हैंडल पर इसके यूरोपियन वर्जन के फोटो शेयर किए हैं। इतना ही नहीं, इसके प्राइसिंग डिटेल्स भी यहां लीक हो गए हैं। स्मार्टवॉच को कथित तौर पर यूरोप में लिस्टेड देखा गया है। लीक के अनुसार यह स्मार्टवॉच Czechia पर लिस्टेड दिखाई दी है जिसका प्राइस 7,990 CZK (लगभग 35,000 रुपये) बताया गया है। स्मार्टवॉच को दो कलर वेरिएंट्स में देखा गया है।
Xiaomi Watch 5 Color Variants
Xiaomi Watch 5 ग्लोबल वेरिएंट दो कलर में आ सकता है जिसमें ब्लैक और जुनिपर ग्रीन को शामिल किया जा सकता है। यह 47mm केस के साथ देखी गई है। यह बताता है कि जल्द ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकती है।
Xiaomi Watch 5 Specifications
Xiaomi Watch 5 स्मार्टवॉच के चीनी वेरिएंट की बात करें तो इसमें 1.54 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 47mm के स्टेनलैस स्टील डायल के साथ आती है। 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसमें दी गई है। स्मार्टवॉच के बेजल्स काफी पतले हैं जो केवल 2.6mm के हैं। डिस्प्ले में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें Snapdragon W5 वियरेबल प्रोसेसर है जो 4nm प्रोसेस पर बना है।
Xiaomi Watch 5 Health Features
Xiaomi Watch 5 में कई तरह के हेल्थ फीचर्स कंपनी ने इंटीग्रेट किए हैं। इसमें ECG हार्ट रिदम एनालिसिस का सपोर्ट दिया गया है। यह पहली स्मार्टवॉच है जिसमें EMG मसल सिग्नल सेंसर (muscle signal sensor) दिया गया है। यह सेंसर मांसपेशियों से इलेक्ट्रिक सिग्नल लेता है जिससे कि यूजर कॉल, मीडिया, अलार्म आदि को अपनी उंगलियों के टच से ही कंट्रोल कर सकता है। स्मार्टवॉच के हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2, स्लीप मॉनिटरिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, और वन-टैप हेल्थ स्कैन जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

 शाओमी की इस स्मार्टवॉच में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह Xiaomi HyperOS पर रन करती है। इसमें Super XiaoAi वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। Xiaomi Watch 5 में लम्बी बैटरी लाइफ होने का दावा किया है। कंपनी के अनुसार, परफॉर्मेंस मोड में यह 6 दिन तक चल सकती है। पावर-सेविंग मोड में स्मार्टवॉच 18 दिन तक चल सकती है।
Tags:    

Similar News