नई दिल्ली: चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज को इस सप्ताह पेश किया जाएगा। Xiaomi 18 Pro सीरीज में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में प्राइवेसी डिस्प्ले का फीचर दिया जाएगा। यह Samsung Galaxy S26 Ultra के प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर के समान होगा
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि Xiaomi 18 Pro सीरीज को चीन में 23 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए व्हाइट, ब्लू और ब्लैक कलर्स के विकल्प मिल सकते हैं। Xiaomi 18 Pro सीरीज का डिजाइन Xiaomi 17 Pro सीरीज के समान है।
आगामी सीरीज के स्मार्टफोन्स में रियर पर सेकेंडरी डिस्प्ले मिलेगा। इन स्मार्टफोन्स में Versatile Back Screen कहा जाने वाला फीचर होगा जिससे यूजर्स सेकेंडरी डिस्प्ले पर स्मॉल ऐप्स को सीधे चला सकेंगे। शाओमी ने इन ऐप्स के उदाहरण भी दिए हैं। इनमें वॉटर-ड्रिंकिंग रिमाइंडर जैसे ऐप्स शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स की सेकेंडरी स्क्रीन का इस्तेमाल इंग्लिश वोकेबलरी के लिए भी किया जा सकेगा। पिछले वर्ष Xiaomi 17 Pro सीरीज के साथ MiShare बैक स्क्रीन को पेश किया गया था। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Xiaomi 18 Pro Max की मॉडल नंबर - M1544F के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है। इस चिपसेट को जल्द ही Snapdragon समिट में पेश किया जा सकता है। यह Android 17 पर बेस्ड नए HyperOS पर चल सकता है। Xiaomi 18 Pro Max को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,582 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 12,247 प्वाइंट्स का स्कोर दिया गया है।
इस सीरीज के Xiaomi 18 Pro में फ्लैट AMOLED डिस्प्ले M1 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल, 20 प्रतिशत तक बढ़ी हुई ल्युमिनस एफिशिएंसी और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस सीरीज में प्राइवेसी डिस्प्ले फंक्शन होगा, जो Samsung के प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर की तरह कार्य करेगा। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को चीन में दिसंबर में पेश किया जा सकता है। हालांकि, शाओमी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। Xiaomi 18 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। पिछले वर्ष सितंबर में Xiaomi 17 सीरीज को चीन में पेश किया गया था।
Tags: