Youtube पर शॉपिंग के साथ क्रिएटर्स की कमाई भी होगी डबल, धांसू फ़ीचर

Update: 2024-10-28 06:56 GMT
Youtube टेक न्यूज़: सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने एक नया और दमदार फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से अब आप सीधे YouTube से शॉपिंग कर सकते हैं। YouTube ने इस नए फीचर का नाम YouTube Shopping रखा है। इतना ही नहीं, YouTube ने ई-कॉमर्स वेबसाइट Myntra और Flipkart से भी हाथ मिलाया है। इस नए फीचर की मदद से क्रिएटर प्रोडक्ट को लिस्ट भी कर सकते हैं। साथ ही, प्रोडक्ट की बिक्री पर क्रिएटर को
कमीशन भी मिलेगा।
YouTube Shopping फीचर: प्रोडक्ट लिस्ट होंगे, वीडियो लिंक होंगे
YouTube Shopping में क्रिएटर की मदद से प्रोडक्ट लिस्ट किए जाएंगे। अगर आप क्रिएटर हैं, तो आप अपने YouTube चैनल पर कोई प्रोडक्ट लिस्ट कर सकते हैं। इसके बाद वीडियो आपसे लिंक हो जाएगा। अगर दर्शक उस लिंक के जरिए प्रोडक्ट खरीदते हैं, तो क्रिएटर को कमीशन दिया जाएगा। YouTube Shopping की शर्तों के मुताबिक, अगर आप इसमें रजिस्टर करना चाहते हैं, तो आपके चैनल पर 10 हजार सब्सक्राइबर होने चाहिए। साथ ही, इस फीचर के जरिए आप प्रोडक्ट टैगिंग भी कर सकते हैं।
YouTube Shopping फीचर: YouTube Shopping के लिए कैसे करें रजिस्टर
YouTube Shopping का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले Youtube की वेबसाइट या ऐप को ओपन करना होगा। इसके बाद Youtube Studio पर क्लिक करें। आपको अपने बाएं तरफ Earn का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें। आपको Program ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद Join Now ऑप्शन पर क्लिक करें। आपको Terms and Conditions का ऑप्शन मिलेगा, उसे पढ़ें और उस पर क्लिक करें। आपको Youtube Shopping फीचर का ऑप्शन मिलेगा।
Tags:    

Similar News

-->