WhatsApp: आ गया सबसे कमाल का फीचर, अब स्कैमर्स पर नहीं रहेगी कोई रहम

Update: 2025-08-07 02:13 GMT
WhatsApp: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने प्लेटफ़ॉर्म को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए लगातार नए फ़ीचर्स पेश कर रहा है। अब कंपनी ने स्कैम और फ़र्ज़ी अकाउंट्स पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। WhatsApp ने नए सेफ्टी फ़ीचर्स रोल आउट किए हैं, जो यूज़र्स को धोखाधड़ी से बचने में काफ़ी मदद करेंगे।
ग्रुप में अनजान लोगों से सुरक्षा
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, अगर किसी यूज़र को किसी अनजान व्यक्ति (जो यूज़र की कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है) द्वारा बनाए गए WhatsApp ग्रुप में जोड़ा जाता है, तो ऐप एक सेफ्टी ओवरव्यू स्क्रीन दिखाएगा।
इस स्क्रीन पर आपको ये जानकारी मिलेगी:
-आपको ग्रुप में किसने जोड़ा है?
-क्या वह व्यक्ति आपके कॉन्टैक्ट्स में है?
-क्या ग्रुप के दूसरे सदस्य आपकी फ़ोनबुक में हैं या नहीं?
जब तक यूज़र खुद ग्रुप में बने रहने का फ़ैसला नहीं लेता, तब तक उस ग्रुप के सभी नोटिफ़िकेशन म्यूट रहेंगे। इससे यूज़र्स को फ़िशिंग अटैक और स्पैम से सुरक्षा मिलेगी।
व्यक्तिगत चैट में भी अलर्ट
व्हाट्सएप ने यह भी देखा है कि स्कैमर्स अक्सर दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स से संपर्क करके उन्हें व्हाट्सएप पर लाते हैं और फिर उन्हें ठगी का शिकार बनाते हैं। इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए, ऐप अब एक नए सुरक्षा अलर्ट का परीक्षण कर रहा है।
जब कोई यूजर किसी ऐसे व्यक्ति से चैट शुरू करता है जो उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है, तो व्हाट्सएप एक पॉप-अप अलर्ट दिखाएगा। इस अलर्ट में उस व्यक्ति से जुड़ी कुछ जानकारी होगी, ताकि यूजर सोच-समझकर चैट शुरू कर सके।
लाखों फर्जी अकाउंट्स पर कार्रवाई
व्हाट्सएप ने बताया है कि कंपनी ने हाल ही में 68 लाख से ज़्यादा स्कैम और फर्जी अकाउंट्स को हटाया है। इससे पता चलता है कि प्लेटफॉर्म स्कैमर्स के खिलाफ कड़ा रुख अपना रहा है।
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और यूजर प्राइवेसी हमेशा बनी रहेगी, लेकिन यूजर की सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए ज़रूरी कदम उठाए जाते रहेंगे।
Tags:    

Similar News