WhatsApp Call Reminder: दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक बार फिर अपने एक नए फीचर को लेकर चर्चा में है। WhatsApp अपने यूजर्स की सुविधा के लिए दो नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है। ये फीचर्स खासतौर पर Telegram, Snapchat और Jack Dorsey के नए ऐप BitChat को टक्कर देने के लिए लाए जा रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए इसे लाने की तैयारी की जा रही है।
नया कॉल रिमाइंडर फीचर
अगर आप किसी कॉल का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। अगर आप किसी मीटिंग, क्लास या इवेंट में व्यस्त हैं, तो अब WhatsApp आपको उस मिस्ड कॉल को री-ट्रैक करने में मदद करेगा। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ने Android Beta वर्जन 2.25.22.5 में इस नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसमें आपको मिस्ड कॉल के लिए रिमाइंडर सेट करने के विकल्प मिलेंगे। आप इसे 2 घंटे बाद, 8 घंटे बाद, 24 घंटे बाद और Custom (अपनी सुविधानुसार समय सेट करें) सेट कर पाएंगे।
यह फीचर क्यों फायदेमंद है?
कई बार हम कोई कॉल मिस कर देते हैं और बाद में भूल जाते हैं कि हमें किसे कॉल बैक करना था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। WhatsApp खुद आपको समय-समय पर रिमाइंडर भेजेगा कि आपको किसे कॉल बैक करना है।
इंस्टाग्राम और फेसबुक से प्रोफ़ाइल फ़ोटो इम्पोर्ट करें
व्हाट्सएप एक और नए फ़ीचर की टेस्टिंग कर रहा है। जिसमें यूज़र्स सीधे अपने इंस्टाग्राम या फेसबुक अकाउंट से प्रोफ़ाइल फ़ोटो इम्पोर्ट कर सकेंगे। जल्द ही अगर आप अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम या फेसबुक डीपी को व्हाट्सएप पर लगाना चाहते हैं, तो उस फ़ोटो को गैलरी में डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं होगी। अब आप सीधे इंस्टाग्राम या फेसबुक से कोई फ़ोटो चुनकर व्हाट्सएप पर अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो अपडेट कर सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और प्रक्रिया भी आसान हो जाएगी।
ये दोनों फ़ीचर अभी टेस्टिंग फेज़ में हैं। आने वाले कुछ हफ़्तों या महीनों में इन्हें सभी यूज़र्स के लिए शुरू किया जा सकता है।