Vivo S20 Series मोबाइल न्यूज़: वीवो एस20 सीरीज चीन में 28 नवंबर को वनीला और प्रो मॉडल के साथ लॉन्च होने वाली है। अभी तक दोनों स्मार्टफोन के कुछ ही स्पेसिफिकेशन सामने आए थे, लेकिन अब वीवो ने दोनों स्मार्टफोन के लगभग सभी मुख्य स्पेसिफिकेशन कन्फर्म कर दिए हैं। वीवो एस20 सीरीज में BOE Q10 OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। एस20 प्रो में मीडियाटेक डाइमेंशन 9300+ SoC मिलेगा। हालांकि, अभी S20 के चिपसेट की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 SoC मिलने की उम्मीद है। प्रो मॉडल के ब्लू क्रिस्टल टेक्नोलॉजी से लैस होने की पुष्टि हो चुकी है, जो फोन की थर्मल एफिशिएंसी को बढ़ाने का
काम करेगी।
वीवो अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट के जरिए लगातार अपने अपकमिंग एस20 सीरीज मॉडल्स को टीज कर रहा है। कंपनी ने वीवो एस20 और एस20 प्रो के मुख्य स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा दिया है। वीवो एस20 प्रो से शुरुआत करें तो इसमें 'फुल-डेप्थ माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन' मिलेगी। वहीं, इसमें 50MP टेलीफोटो पोर्ट्रेट लेंस मिलने की भी पुष्टि हो चुकी है। फोन के रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का OIS-इनेबल्ड मेन सेंसर शामिल होगा।
Vivo ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि फोन MediaTek Dimensity 9300+ SoC पर काम करेगा। फोन में बेहतर थर्मल दक्षता के लिए 'ब्लू क्रिस्टल टेक्नोलॉजी' शामिल होगी। यह भी बताया गया है कि प्रो मॉडल को फीनिक्स फेदर गोल्ड, पाइन स्मोक इंक और पर्पल एयर कमिंग फ्रॉम द ईस्ट (सभी नाम चीनी से अनुवादित) कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, वेनिला S20 की बात करें तो कंपनी का कहना है कि यह 6,500mAh की बैटरी के साथ आएगा। फोन की मोटाई 7.19mm होगी। इसका वजन 180 ग्राम बताया जा रहा है।
Vivo S20 सीरीज में "डोपामाइन लाइव डायनेमिक फोटो" फीचर मिलेगा, जो फोटो में मोशन जोड़कर एक अनोखा वीडियो बनाता है। Vivo S20 में फिल्म-कैमरा से प्रेरित फोटोग्राफी मोड भी होगा। फोन को फीनिक्स फेदर गोल्ड, पाइन स्मोक इंक और जेड ड्यू व्हाइट (सभी नाम चीनी से अनुवादित) रंग विकल्पों में पेश किया जाएगा। S20 पर चिपसेट की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि यह स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 SoC द्वारा संचालित होगा। दोनों मॉडल BOE Q10 आई-प्लीजिंग आई प्रोटेक्शन स्क्रीन से लैस होंगे।
Tags: